{"_id":"623225015b04871fc33501ce","slug":"dodra-kawar-road-open-for-vehcile-after-five-month-rampur-hp-news-sml4028269109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने के बाद छोटे वाहनों के लिए डोडरा क्वार सड़क बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने के बाद छोटे वाहनों के लिए डोडरा क्वार सड़क बहाल
विज्ञापन
डोडरा क्वार सड़क खुलने के बाद चांशल घाटी पर बीस फुट हिमपात के बीच से गुजरता वाहन
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू़। पांच महीने के बाद डोडरा क्वार सड़क बुधवार दोपहर बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गई है। पंद्रह फीट बर्फ की दीवार के बीच चांशल घाटी से सड़क पर छोटे वाहन को लोनिवि ने आरपार करवाए। लोनिवि की ओर से निर्धारित लक्ष्य में सड़क बहाल होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। लोनिवि के एसडीओ दुनी चंद चौहान ने बताया कि सड़क पर फिसलन के कारण अभी घाटी से फोर बाई फोर वाहन ही निकल सकेंगे।
डोडरा क्वार सड़क को बहाल करने का काम लोनिवि के कर्मचारियों ने पूरा दिन शून्य तापमान के बीच काम करके पूरा किया है। सड़क को खोलने के लिए दोनों ओर से मशीनें बुलडोजर लगाकर पहले ही 16 मार्च का लक्ष्य रखा गया था। लोक निर्माण विभाग की मशीनें चांशल घाटी की चोटी पर करीब पंद्रह फीट बर्फ के बीच बुधवार दोपहर के बाद दोनों ओर से पहुंची है। अभी सड़क की ड्रेसिंग का काम चल रहा है।
विभाग ने लोगों को सड़क पर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए मशीन ऑपरेटरों और कर्मचारियों ने सुबह से शाम तक काम किया है। डोडरा निवासी पूर्व उपप्रधान केशव राम, कवार निवासी शंकर ध्यान चौहान, महेंद्र बसू, मनोज बसू, कमल चौहान, अजू नेगी, नरेंद्र सिंह और राजेश ने सड़क खोलने के लिए लोनिवि के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
एक दिन पैदल चलकर उत्तराखंड होकर शिमला पहुंच रहे लोग
गौर हो कि डोडरा क्वार सड़क पहले हिमपात के बाद पिछले साल नवंबर महीने से छोटे वाहनों के लिए बंद हो गई थी। इस महीने मौसम खुलने के बाद लोनिवि ने सड़क को बहाली का काम शुरू किया गया। अभी तक डोडरा क्वार उपमंडल की पांच पंचायतों के लोग एक दिन पैदल सफर करने के बाद वाया उत्तराखंड के धौला सड़क तक पहुंचते थे। यहां से जिला मुख्यालय शिमला तक पहुंचने के लिए लोगों को करीब दौ सौ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर बसों में करना पड़ता है। अब सड़क खुलने के बाद छह से सात महीने लोगों को राहत मिलेगी।