Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   New executive committee of Bar Association Chaupal elected unopposed

Rampur Bushahar News: सुरेंद्र मोहन मेहता को अध्यक्ष और भरत भूषण को बनाया महासचिव

Wed, 11 Nov 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चौपाल की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। बार एसोसिएशन चौपाल की नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। रविवार को सभी पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें प्रत्येक पद पर केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। इसके चलते सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रभारी भूपाल सिंह नगराईक ने एडवोकेट सुरेंद्र मोहन मेहता को बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष घोषित किया। इसके अलावा भरत भूषण को महासचिव, नगीन मेहता को उपाध्यक्ष, पंकज कुमार को संयुक्त सचिव और लोकेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान बार एसोसिएशन के लिए किए गए कार्यों और उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन मेहता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने बार एसोसिएशन के हितों और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रजनीश कीमटा, वरिष्ठ अधिवक्ता बलबीर झगटा, सबला राम चौहान और मदन सरेगटा सहित बार एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article