{"_id":"6af47227e5fbee633a045331","slug":"no-swings-set-up-no-stalls-in-place-business-activities-will-begin-with-a-delay-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174676-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: न झूले सजे न स्टॉल, कारोबार गतिविधियां देरी से होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: न झूले सजे न स्टॉल, कारोबार गतिविधियां देरी से होंगी शुरू
विज्ञापन
न झूले सजे न स्टॉल, कारोबार गतिविधियां देरी से होंगी शुरू
लवी मेले के पहले दिन न कारोबार सजा न अधिक संख्या में पहुंचे लोग
किन्नौरी मार्केट में शुरू हुआ सूखे मेवे का कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला बुधवार से शुरू हो गया। मेले में अभी तक न झूले सजे हैं और न ही स्टॉल। लवी मेले का आधिकारिक रूप से शुभारंभ तो हो गया, लेकिन मेले में कारोबार गतिविधियों के लिए अभी भी इंतजार करना होगा। मेले में अब तक केवल किन्नौरी उत्पादों का कारोबार ही शुरू हो पाया है। कारोबारियों के न पहुंचने से मेला अगले कई दिनों तक फीका रहने वाला है। 15 से 20 नवंबर तक ही मेला सजने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले पर हर वर्ष किन्नौर महोत्सव और कुल्लू में सजने वाले दशहरा उत्सव का असर पड़ता है। रामपुर में व्यापार करने आने वाले व्यापारी इन दोनों मेलों से पहुंचते हैं। इस वर्ष दशहरा पर्व देरी से होने के कारण लवी मेले में व्यापारी नहीं पहुंच पाए हैं। अब आगामी दिनों में ही मेला सजने की प्रक्रिया चलती रहेगी।