फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   diwali fair celebereted in anni area

आनी में धूमधाम से मनाई बूढ़ी दिवाली

Sat, 04 Dec 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
diwali fair celebereted in anni area
आनी के धोगी में बूढ़ी दिवाली पर्व के उपलक्ष पर देवताओं संग झूमते देवलू। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। दो दिवसीय धोगी बूढ़ी दिवाली का शनिवार को विधिवत समापन हुआ। क्षेत्र के आराध्य देव शमशरी महादेव और टोणा नाग की भावपूर्ण विदाई और मनमोहक नृत्य के बीच दिवाली का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। क्षेत्र के आराध्य देव शमशरी महादेव हर वर्ष मार्गशीष की कृष्ण अमावस्या को प्राचीन मंदिर धोगी में बूढ़ी दिवाली मनाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इससे क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। मान्यता अनुसार प्रभु राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापसी पर त्रेता युग का अंत हुआ। मगर दिवाली सतयुग के अंत में बलिराज के समय से प्रचलित है। इसी अमावस्या से महाभारत का युद्ध शुरू हुआ था, जो 18 दिनों तक चला था। तबसे दिवाली मनाई जाती है। प्राचीन रीति-रिवाजों अनुसार रात्रि के समय गांव के सैकड़ों लोगों ने वाद्य यंत्रों की धुनों पर मशाल जलाकर प्राचीन गीत और जतियां गाकर मंदिर की परिक्रमा करके समाज में फैले अंधकार रूपी बुराइयों को प्रकाश रूपी दुर्जय शस्त्र से दूर करने का संदेश देकर सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

दिन के समय लोगों ने मनमोहक नाटी ने सबका मन मोहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजकर लढागी नृत्य दल ने महिला मंडल समेत खूब रौनक लगाई। बगड़ी की घास से बने बांड के साथ देव-दानव का एक भव्य युद्ध देखने को मिला, जो समुद्र मंथन की याद दिलाता है। इसमें देवताओं की जीत हुई और समाज को अधर्म पर धर्म की विजय पताका लहराने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को गढ़पति शमशरी महादेव और टौणा नाग ने पारंपरिक डोल नगाड़ों की थाप और करनालों को चुनपर श्रद्धालुओं संग संयुक्त भावनामक नृत्य किया। लोगों ने देवताओं के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसी तरह आनी के कुंईर में व्यास ऋषि के सानिध्य में, कोट में कोट बझारी के सानिध्य में बूढ़ी दिवाली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed