{"_id":"67c19eabba981b323a02d2ff","slug":"district-level-phag-fair-will-be-organized-in-rampur-from-15th-march-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-130617-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में 15 मार्च से सजेगा जिलास्तरीय फाग मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में 15 मार्च से सजेगा जिलास्तरीय फाग मेला
विज्ञापन
जिला स्तरीय फाग मेले की तैयारियों को लेकर नप रामपुर के कार्यकारीअधिकारी पार्षदों के साथचर्चा
इस वर्ष रामपुर और कुल्लू जिले के 23 देवी-देवता लेंगे भाग
पांच प्रतिशत बढ़ेगी देवताओं की नजराना राशि, 10 प्रतिशत बढ़ेगा दुकानों का किराया
11 मार्च से शुरू होगी प्लॉट आवंटन प्रक्रिया
मेले के सफल आयोजन को लेकर नगर परिषद ने बैठक कर तैयार की रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सदियों से चली आ रही देव संस्कृति का परिचायक रामपुर का जिलास्तरीय फाग मेला 15 मार्च से शुरू होगा। इस वर्ष मेले में रामपुर और जिला कुल्लू के 23 देवी-देवता भाग लेकर मेले की शोभा बढ़ाएंगे। मेले को सफल बनाने को लेकर नगर परिषद रामपुर की बैठक में कई निर्णय लिए गए। बैठक में मौजूद पार्षदों ने मेले के आयोजन को लेकर अपने विचार रखे। फाग मेले के आयोजन को लेकर नगर परिषद सभागार में विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नप अध्यक्ष मुस्कान चारस ने की। बैठक में पद्म पैलेस रामपुर में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय फाग मेले को धूमधाम से आयोजित करने पर चर्चा हुई। पद्म महल में जहां देवी-देवताओं के सानिध्य में देव संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, वहीं नेशनल हाईवे-पांच पर दुकानें सजेंगी। नगर परिषद ने इस वर्ष मेले के लिए 23 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा है। बैठक में निर्णय लिया है कि जो देवता मेले में हर वर्ष भाग ले रहे हैं, उनकी नजराना राशि में पांच फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी, जबकि एक अवधि के बाद मेले में भाग लेने वाले देवी-देवताओं की नजराना राशि में 10 से 15 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। मेले में सजने वाली दुकानों के लिए 11 मार्च से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। नगर परिषद ने निर्णय लिया है कि जिस दुकान के लिए एक से अधिक व्यापारी पहुंचते हैं, तो ऐसी स्थिति में दुकान की बोली लगाई जाएगी और अधिक बोलीदाता को प्लॉट दिया जाएगा। बैठक में मौजूद पार्षदों ने शिमला और कुल्लू जिले से आने वाले देवी-देवताओं की सूची तैयार की और देवताओं को निमंत्रण भेजने को लेकर अपनी सहमति जताई। मेले के दौरान स्वच्छता, पेयजल, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही बैठक के जरिये नप के पार्षदों ने मांग उठाई है कि लवी मेले से नगर परिषद को प्राप्त होने वाली राशि जल्द जारी की जाए, ताकि मेले के दौरान आए देवी-देवताओं को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। इस दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में स्थानीय प्रशासन के साथ भी बैठक करने पर चर्चा हुई। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, नप उपाध्यक्ष विशेषर लाल, पार्षद प्रदीप कुमार, प्रीति कश्यप, स्वाति बंसल, रोहिताश्व सिंह मेहता, कांता देवी, गोविंद राम, अश्वनी नेगी, गिरीश गौतम, राकेश गुप्ता, सुनील ठाकुर और जयश्री सहित अन्य मौजूद रहे।
ये देवी-देवता लेंगे फाग मेले में भाग
रामपुर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय फाग मेले में इस वर्ष देवता साहिब जाख रचोली, देवता गसोह, शिंगला, लालसा, डंसा, छोटू देवता, शनेरी, बाड़ी, धारा सरघा, खड़ाहन, श्राईकोटी माता, देवी खमाडी, ब्रांदली, सूमा, डाबर कुंडू चाटी, कमड़ाली बौंडा, देवी दमासनी, मझेवटी, कशोली चंभू, ब्यास ऋषि, छिज्जा कालेश्वर, लक्ष्मीनारायण दरकाली सहित कुल 23 देवी-देवता भाग लेंगे। मेले में आने वाले देवी देवताओं के ठहरने की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा की जाएगी।