{"_id":"667d68804e7705608408a789","slug":"district-level-ashadh-fair-concluded-in-nogli-religious-event-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-118029-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देव विदाई के साथ नोगली में ऐतिहासिक जिला स्तरीय आषाढ़ मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देव विदाई के साथ नोगली में ऐतिहासिक जिला स्तरीय आषाढ़ मेला संपन्न
विज्ञापन
जिलास्तरीय नोगली मेले के अंतिम दिन नाटी लगाती महिलाएं। संवाद
लोगों को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देकर लौटे देवता, विदाई के दौरान भावुक हुए लोग, दिनभर वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नोगली में जिला स्तरीय ऐतिहासिक मेला देवी-देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हो गया। वीरवार को देवी-देवता लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर अपने देवालय लौट गए। विदाई के दौरान लोग भावुक हुए। मेले के तीसरे दिन भी पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर देवलु और मेले में पहुंचे हजारों लोग नाटियों पर जमकर थिरके। महिलाओं ने महानाटी डाली और मेले में पहुंचे लोगों ने नाटी का लुत्फ उठाया। नोगली में शलाटी घोड़ी के आराध्य देवता नरेशर लक्ष्मी नारायण की अगुवाई में शाड़ की जातर (आषाढ़ मेला) धूमधाम से संपन्न हुआ। सभी देवी-देवता अपने ठहराव स्थल से देवलु संग लोग नाचते गाते हुए मेला मैदान पहुंचे। मेले में दिनभर जहां नाटियों का खूब दौर चला, वहीं श्रद्धालुओं का खूब हुजूम उमड़ा और मेले का आनंद लिया।