फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Discussion on the maintenance of temples and Sanatan Dharma

Rampur Bushahar News: मंदिरों के रखरखाव और सनातन धर्म पर किया मंथन

Fri, 27 Feb 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the maintenance of temples and Sanatan Dharma
कुल्लू के स्याह में भारतीय किसान संघ की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत : संघ
भारतीय किसान संघ कुल्लू में बैठक, नित्थर और समेत कई क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। भारतीय किसान संघ की बैठक कुल्लू के स्याह गांव में जमदग्नि ऋषि मंदिर के प्रांगण में हुई। राष्ट्रोदय संगठन और भारतीय किसान संघ की संयुक्त बैठक में कई मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक में नित्थर, आनी, निरमंड और दलाश के कई इलाकों से लोग मौजूद रहे। गेहर सिंह और प्रेमजीत ने कृषि व खाद के उपयोग की जानकारी दी। राष्ट्रोदय संगठन के सह प्रमुख चयन और हिमाचल प्रदेश के प्रांत प्रभारी अमर नयन ने मंदिरों के रखरखाव और सनातन धर्म के बारे में जानकारी दी। साथ ही धर्म परिवर्तन, लव जैहाद जैसे कुरीतियों और चिट्टे जैसे घातक नशे के खात्मे पर बल दिया। इस मौके पर स्याह गांव की महिला मंडल प्रधान रामा देवी, महिला मंडल की सदस्य और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी गेहर सिंह ठाकुर, प्रेम जीत, रूप चंद, स्वर्ण सिंह, मेहर चंद, बेला राम, निवास शर्मा, जगदीश, दिनेश शर्मा, हेम सिंह ठाकुर, युधिष्ठिर, आशीष, फकीर चंद शर्मा, गोपाल और मुरलीधर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article