फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Discussion on income and expenditure in the meeting of Panchayat Samiti Jubbal Kotkhai

Rampur Bushahar News: पंचायत समिति जुब्बल कोटखाई की बैठक में आय-व्यय पर चर्चा

Sat, 27 Sep 2025 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:20 PM IST
सार

रोहड़ू में जुब्बल कोटखाई पंचायत समिति की वर्ष की अंतिम बैठक अध्यक्ष रेखा चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आय-व्यय, विकास कार्यों और मतदाता सूची की समीक्षा पर चर्चा की गई। आगामी पंचायत चुनाव के चलते इसे अंतिम बैठक बताया गया।

विज्ञापन
Discussion on income and expenditure in the meeting of Panchayat Samiti Jubbal Kotkhai
पंचायत समिति जुब्बल की बैठक में उप​स्थित सदस्य ।अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अ​धिकारी

विस्तार

रोहड़ू। पंचायत समिति जुब्बल कोटखाई की शुक्रवार को अंतिम बैठक हुई। अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष रेखा चौहान ने की। बैठक में कार्रवाई की पुष्टि, चालू वित्तीय वर्ष की आय-व्यय पर चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों पर समीक्षा की गई। इस अवसर पर सड़क, पेयजल, बिजली, भवन, आय-व्यय का ब्योरा और नशा निवारण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों और सदस्यों ने अपने पिछले पांच साल के अनुभव साझा किए। जुब्बल-कोटखाई खंड के विकास अधिकारी करण सिंह ने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनज़र यह जरूरी है कि मतदाता सूचियों की समीक्षा की जाए, जिससे छूट गए और नए मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया से जोड़ा जा सके। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि संभवतः यह इस समिति की अंतिम बैठक है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में भी सभी सदस्य समाज सेवा से जुड़े रहें और लोगों की सेवा करते रहें। बैठक में उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, खंड विकास अधिकारी करण सिंह, पंचायत प्रतिनिधि, समिति के सदस्य और विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article