फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Discussion on improving the education system in Tikkar

Rampur Bushahar News: टिक्कर में शिक्षा व्यवस्था के सुधार पर चर्चा

Tue, 22 Sep 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

जिला शिमला की शिक्षा उपनिदेशक निशा भलूनी की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षा खंड टिक्कर कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में खंड परियोजना अधिकारी सुरेश देष्टा, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सतपाल भारद्वाज उपस्थित रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुण सांजटा और महासचिव सतीश शर्मा भी मौजूद थे। प्रधानाचार्य, केंद्र मुख्य शिक्षक और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में विद्यालयों के शिक्षण कार्य, शिक्षकों के दायित्व और विद्यालय समूह व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपनिदेशक के समक्ष प्राथमिक विद्यालयों से जुड़े कई मुद्दे रखे। उपनिदेशक भलूनी ने शिक्षकों से आपसी समन्वय और सहयोग से कार्य करने का आह्वान किया। कम नामांकन वाले उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश दिए गए। उन्हें प्राथमिक विद्यालयों की चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की नियमित कक्षाएं उपलब्ध करवानी होंगी। बैठक में विद्यालयों की स्वच्छता, रसोई वाटिका और मुख्यमंत्री पोषण योजना पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों को अंडे व केले का वितरण, छात्रवृत्ति और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में भागीदारी बढ़ाने पर भी बात हुई। उपनिदेशक ने लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed