फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Discussion on development schemes in Ghunda-Bhadech Panchayat

Rampur Bushahar News: घुंडा-भड़ेच पंचायत में विकास योजनाओं पर चर्चा

Mon, 20 Jul 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। घुंडा-भड़ेच पंचायत में सोमवार को प्रधान तनुजा शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पंचायत विकास योजना 2026-27 और 16वें वित्त आयोग की प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा हुई। ग्राम सभा में प्रत्येक वार्ड की विकास आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। पंचायत के विकास कार्यों के लिए परियोजनाओं का खाका तैयार करने पर भी सहमति बनी। विभिन्न वार्डों से प्राप्त विकास प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने का निर्णय लिया गया। पंचायत सचिव सुरेश शर्मा ने ग्राम सभा की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने ग्रामीणों को पंचायत की विकास योजनाओं और प्रगति पर चल रहे कार्यों की जानकारी दी। सुरेश शर्मा ने आगामी कार्ययोजना के बारे में भी बताया। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सहयोग की अपील की। बैठक में उपप्रधान साहिल कंवर और वार्ड सदस्य आशीष चौहान, गुड्डी देवी, मुमताज बेगम, केशव तथा रितु सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पंचायत के सभी वार्डों का संतुलित और समग्र विकास करना है। ग्रामीणों से भविष्य में भी ग्राम सभाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। उन्हें पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article