फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Disaster management mock drill at ITI Jubbal

Rampur Bushahar News: आईटीआई जुब्बल में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, 168 प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों ने लिया भाग

Tue, 13 Oct 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सायरन बजते ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे प्रशिक्षु, अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने के उपकरणों के इस्तेमाल का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू ।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जुब्बल में मंगलवार को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के 154 प्रशिक्षुओं और 14 कर्मचारियों ने भाग लिया। अभ्यास का उद्देश्य भूकंप और आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी और बचाव की तैयारियों का जायजा लेना था। मॉक ड्रिल की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे आपातकालीन सायरन बजने के साथ हुई। सायरन सुनते ही संस्थान में सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए। आपदा प्रबंधन टीम के निर्देशों का पालन करते हुए सभी प्रशिक्षु, शिक्षक और कर्मचारी बिना किसी अफरा-तफरी के निर्धारित सुरक्षित स्थान पर एकत्रित हुए। इस दौरान भवन को कम से कम समय में खाली करने और आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी का अभ्यास किया गया। अग्निशमन विभाग जुब्बल की टीम ने आग बुझाने वाले उपकरणों के सही इस्तेमाल का प्रदर्शन किया। साथ ही, आपदा के दौरान घायल व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया भी समझाई गई। संस्थान के प्रधानाचार्य विवेक मेहता ने मॉक ड्रिल के सफल आयोजन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यास संभावित आपदाओं के दौरान जान-माल के नुकसान को कम करने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा से बचाव के लिए जागरूकता और पूर्व तैयारी जरूरी है। प्रधानाचार्य ने सहयोग के लिए अग्निशमन विभाग की टीम का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed