{"_id":"68dbd873554d016b960cd0ea","slug":"dirty-water-from-blocked-drains-is-flowing-on-the-road-in-nerwa-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-145072-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा में बंद पड़ीं नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा में बंद पड़ीं नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा
विज्ञापन
नेरवा बाजार में सड़क के साथ बह रहा गंदा पानी। संवाद
लोग परेशान, आधे बाजार में नालियों का निर्माण ही नहीं हुआ
लोक निर्माण विभाग के पास निर्माण करवाने के लिए नहीं बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा बाजार के आधे हिस्से में सड़क के किनारे पानी की निकासी नालियां नहीं हाेने से दुकानदार और लोग परेशान हैं। कई जगह नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और बंद हैं। इन नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। बाजार में यूको बैंक से लेकर पुराने बस अड्डे तक नालियां क्षतिग्रस्त हैं। कई स्थानों पर नालियां बंद होने के कारण हालात और खराब हो गए हैं। इनमें रुका हुआ पानी कुछ स्थानों पर सड़क पर बह रहा है, जिससे बदबू फैल रही है। गंदे पानी में मच्छर भी पनप रहे हैं। राम दत्त ठाकुर, रवि सूद, संजू शेख, अजय सूद, शुभम पाल, प्रताप धोबटा, राज कुमार पाल, सरवन कुमार प्रजापति, जावेद अख्तर, ओम प्रकाश सोनी और हरेंद्र सिंह का कहना कि नालियों का गंदा का पानी सड़कों पर बह रहा है। मक्खी-मच्छर भिनभिनाते रहते हैं। उन्होंने मांग की है कि टूटी हुईं नालियों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए। नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबीता तंगड़ाइक ने बताया कि नालियां लोक निर्माण विभाग की ओर बनवाई जानी हैं। लोक निर्माण विभाग नेरवा उपमंडल के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने कहा कि नालियां बनाने के लिए फिलहाल बजट उपलब्ध नहीं है। बजट उपलब्ध होते ही इनका निर्माण करवा दिया जाएगा।