फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dhirendra Chauhan entrusted with the charge of State Congress Spokesperson

Rampur Bushahar News: धीरेंद्र चौहान को सौंपी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता की कमान

Tue, 15 Sep 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dhirendra Chauhan entrusted with the charge of State Congress Spokesperson
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता  धीरेंद्र चौहान
नियुक्ति पर मुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और महामंत्री का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, संगठन महामंत्री विनोद जिंटा और एचपीएमसी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा का भी धन्यवाद किया। धीरेंद्र चौहान ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी और विश्वास सौंपा है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। धीरेंद्र चौहान चौपाल विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। उनके दादा मास्टर अर्जन सिंह चौहान वर्ष 1962 में चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। धीरेंद्र चौहान लंबे समय से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी योगदान दे रहे हैं। पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र चौहान बार एसोसिएशन, चौपाल के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा, वह उत्तराखंड के यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed