फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dhargaura School Overall Winner

Rampur Bushahar News: धारगौरा स्कूल ओवरऑल विजेता

Thu, 15 Jun 2023 05:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 15 Jun 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
दोफदा में छात्रा वर्ग की अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा में छात्रा वर्ग खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में धारगौरा स्कूल ओवरऑल विजेता रहा।
सराहन शिक्षा खंड की खेलकूद प्रतियोगिता में 26 स्कूलों की 370 छात्राओं ने तीन दिन तक प्रतिभा के जौहर दिखाए। प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर बीडीसी सदस्य प्रियंका जेल्टा ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद होकर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


वॉलीबाल में रंगोरी स्कूल प्रथम, किन्नू द्वितीय, कबड्डी में काओबिल प्रथम, शाहधार द्वितीय, खो-खो में दोफदा ने पहला, मझेवली ने दूसरा स्थान पाया। बैडमिंटन में धारगौरा पहले, सनारसा दूसरे, योग में गौरा प्रथम, गानवीं द्वितीय, शतरंज प्रतियोगिता में झाकड़ी स्कूल प्रथम, शाहधार स्कूल द्वितीय, भाषण प्रतियोगिता में किन्नू ने पहला, झाकड़ी ने दूसरा, 100 मीटर दौड़ में चारू ने प्रथम, जीविका द्वितीय, 200 मीटर में चारू पहले, आराध्या दूसरे, 400 मीटर में स्नेहा ने प्रथम, रिहाना द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में श्रुति प्रथम, कृतिका द्वितीय, शॉटपुट में जीविका पहले, प्रियांशी दूसरे, ऊंचीकूद में तनिश प्रथम, श्रुति द्वितीय, लंंबीकूद में किरन प्रथम, बबिता द्वितीय, डिस्कस थ्रो में किंजल ने पहला और चहक ने दूसरा स्थान पाया। एकल लोकगान में डोबी प्रथम, झाकड़ी द्वितीय, एकलगीत क्लासिक में सनारसा स्कूल प्रथम, झाकड़ी द्वितीय, ग्रुप सांग में एसपीएस झाकड़ी प्रथम, जीपीएस झाकड़ी द्वितीय, लोकनृत्य में एसपीएस डोबी प्रथम और एसपीएस झाकड़ी द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जेपीएस ज्यूरी स्कूल की चारू को दिया गया। अनुशासन के लिए किन्नू स्कूल को नवाजा गया। मुख्यातिथि प्रियंका जेल्टा ने प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।


इस मौके पर प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव करम सिंह, खेल प्रभारी गोपीचंद मेहता, सहप्रभारी यशवीर चौहान, धीरेंद्र चौहान, सुशील जिष्टू, कमल किशोर, मोहर सिंह, अनीश नेगी, संजीव, वेद प्रकाश सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed