फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Devotees will not have to pay for setting up tents in Yula Kanda

Rampur Bushahar News: युला कंडा में श्रद्धालुओं को टेंट लगाने के नहीं देने होंगे पैसे

Thu, 14 Aug 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
युला कंडा में धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। निचार खंड के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर युला कंडा में 15 अगस्त से जिला स्तरीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू होगा। भागवेन मंदिर कमेटी युला कंडा स्थित सराय भवन के विश्राम गृह में दो दिवसीय कृष्ण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में भावानगर के एसडीएम नारायण सिंह चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। 15 अगस्त को मुख्यातिथि, गांव की महिलाएं और देश-प्रदेश से आए श्रद्धालु युला स्थित सराय में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दिन सभी श्रद्धालु सराय भवन के आसपास और उसके नीचे रात्रि में टेंट लगाकर रह सकते हैं। सराय भवन में भागवेन मंदिर कमेटी युला रात्रिभोज का आयोजन करेगी। भागवेन मंदिन कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह नेगी, उपाध्यक्ष बलबिंद्र सिंह नेगी, सचिव दिनेश शुवाल, कोषाध्यक्ष लफन सैन नेगी और भंडारी बनबीर सिंह नेगी ने कहा कि 16 अगस्त दोपहर के बाद सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को कंडा में टेंटिंग और कैंपिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोई व्यक्ति नियम का उल्लंघन करता है, तो प्रशासन उस पर सख्त कार्रवाई करेगा और जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article