{"_id":"6aa53a8741ab3ab08a0877ad","slug":"thirty-poets-recited-their-works-at-the-kavi-sammelan-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-169558-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कवि सम्मेलन में 30 कवियों ने पढ़ीं रचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कवि सम्मेलन में 30 कवियों ने पढ़ीं रचनाएं
विज्ञापन
रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन
पुस्तक प्रदर्शनी आकर्षक का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजभाषा हिंदी पखवाड़े के तहत भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष विद्या सागर नेगी मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित युद्धवीर टंडन विशिष्ट अतिथि, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार ओम भारद्वाज कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे।
इस दौरान विभाग की ओर से जिले के पहले साहित्यकार गोलदार नेगी को सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब 30 कवियों ने रचना पाठ किया। कवियों ने रचनाओं से हिंदी के महत्व और सौंदर्य को प्रस्तुत किया।
हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें हिमाचल के इतिहास, कला, संस्कृति और विरासत से संबंधित पुस्तकें बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई गईं। प्रदर्शनी पाठकों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में सहायक निदेशक सुरेश राणा, सुनीला ठाकुर और जिला भाषा अधिकारी किन्नौर दीपा शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
अंतर-महाविद्यालयीय प्रतियोगिताएं आज
राजभाषा हिंदी पखवाड़े के तहत 13 सितंबर को राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालयीय प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति प्रोत्साहित करना है।
हिंदी दिवस समारोह कल
14 सितंबर को राजभाषा हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें डॉ. सत्य नारायण स्नेही जनभाषा और तकनीकी भाषा के रूप में हिंदी की व्यावहारिक स्थिति विषय पर वक्तव्य देंगे। समारोह के बाद हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।