{"_id":"69e239ba0af150c67f048fbf","slug":"development-work-will-be-done-at-hatkoti-temple-with-an-expenditure-of-rs-65-crore-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-158341-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हाटकोटी मंदिर में 6.5 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हाटकोटी मंदिर में 6.5 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
दुर्गा माता मंदिर न्यास की बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं सदस्य। संवाद
दुर्गा माता मंदिर न्यास की बैठक में वार्षिक आय-व्यय पर हुई विस्तार चर्चा
. चालू वित्त वर्ष के दौरान नए सराय भवन का निर्माण होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी न्यास की अहम बैठक में हाटकोटी मंदिर के वार्षिक आय-व्यय पर चर्चा की गई। बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर के विकास कार्यों के लिए 6.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान रखा गया। बैठक की अध्यक्षता एमडीएम गुरमीत नेगी ने की। इस दौरान न्यास के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया। बैठक में तय किया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान पहले से प्रस्तावित नए सराय भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मंदिर परिसर में जीर्णोद्धार के चल रहे कार्य को क्रमवार पूरा किया जाएगा। इसके अलावा पार्क के अंदर आधुनिक शौचालयों का निर्माण, सुधार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था और घाट पथ के निर्माण जैसे कार्य भी प्रस्तावित किए गए हैं। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, मरम्मत और अन्य सुविधाओं के विस्तार पर इस वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। न्यास का उद्देश्य है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और आसान सुविधाएं उपलब्ध हों सकेंगी। बैठक में सामने रखा कि बीते वित्त वर्ष के दौरान मंदिर में चढ़ावे से करीब 1.20 करोड़ रुपये की कुल आय प्राप्त हुई है, जबकि अन्य मदों समेत कुल आय करीब 3.14 करोड़ रुपये प्राप्त हुई है। इस दौरान बीते साल में विभिन्न कार्य पर बीते वित्त वर्ष में 2.77 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इस वित्त वर्ष मंदिर के सभी मदों से आय में करीब 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना है। बैठक में आगामी योजनाओं को लेकर पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट विकसित करने के प्रस्ताव भी शामिल किए गए हैं। न्यास सदस्यों ने स्पष्ट किया कि सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखी जाएगी। उम्मीद जताई कि कार्य गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। बैठक में हिमुडा के उपाध्यक्ष एवं न्यास सदस्य यशवंत छाजटा, न्यास के सचिव एवं नायब तहसीलदार सरस्वती नगर दिनेश शर्मा, जिला भाषा एवं संस्कृति अधिकारी एवं मंदिर के भंडारी भवानी दत्त शर्मा मौजूद रहे। इनके अलावा न्यास के सदस्य पूरण सिंह रावत, खुशी राम शर्मा, अशोक सारटा, पंकज खिमटा, अजय आजाद, आरपी शर्मा, चमन ठाकुर, यशोदर तांटा, कृष्ण दत्त शर्मा, काका खिमटा समेत अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।