फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Despite the online portal, people are making rounds of the corporation to submit their bills.

Rampur Bushahar News: ऑनलाइन पोर्टल होने के बावजूद बिल जमा करवाने निगम के चक्कर काट रहे लोग

Tue, 12 May 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सिटीजन पोर्टल के लिए अभी भी लोगों को जागरूक नहीं कर पाया नगर निगम
विज्ञापन

पोर्टल पर कूड़ा, पानी के बिल समेत 45 अन्य प्रकार की दी जा रहीं सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन को डिजिटल बनाने की कवायद अभी भी पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर पाई है। निगम ने 45 से अधिक सुविधाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल तो शुरू कर दिया है, लेकिन जागरूकता के अभाव में लोग आज भी दफ्तर की सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर हैं। आलम यह है कि हर दिन करीब 30 लोग केवल पानी, कूड़ा और संपत्ति टैक्स का बिल जमा करने के लिए निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। निगम ने साल 2025 के अंत में शहरवासियों को सिटीजन पोर्टल से जोड़ा था। अधिकारियों का दावा है कि हर महीने उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिल और भुगतान का लिंक एसएमएस के जरिये भेजा जा रहा है। इसके बावजूद लोगों में तकनीकी जानकारी की कमी या पोर्टल के प्रति अविश्वास के कारण वे मौके पर आकर ही भुगतान करना सुरक्षित समझ रहे हैं। कर्मचारियों को अपना काम छोड़ आने वाले लोगों को पोर्टल चलाने की ट्रेनिंग देनी पड़ रही है।
एक पोर्टल पर 45 सुविधाएं, पर जानकारी अधूरी
निगम के इस पोर्टल पर कूड़ा-पानी के बिलों के अलावा एनओसी समेत 45 अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। मकसद यह था कि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए निगम के चक्कर न काटने पड़ें और समय की बचत हो। हालांकि, प्रचार-प्रसार की कमी के कारण शहर का एक बड़ा हिस्सा अभी भी इन सुविधाओं से महरूम है।
विज्ञापन

कोट
हमने सभी शहरवासियों को सिटीजन पोर्टल से जोड़ दिया है। कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को पोर्टल पर लॉगिन करने और बिल जमा करने का तरीका सिखा रहे हैं। ज्यादातर लोग अब ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले रहे हैं, लेकिन जो अभी भी अनजान हैं, उन्हें जागरूक करने के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चेतन चौहान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed