फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputy Director of Elementary Education, Disaster Affected Area Samaj, Meeting of Deputy Director of Elementary Education, Rampur Bushahr

आपदा ग्रस्त समेज में जल्द शुरू किए जाएंगे स्कूल : शर्मा

Tue, 17 Sep 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Deputy Director of Elementary Education, Disaster Affected Area Samaj, Meeting of Deputy Director of Elementary Education, Rampur Bushahr
आपदाग्रस्त समेज कस्बे के प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को सुचारू रूप से चलाने के लिए शिक्
प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक ने समेज में बैठक कर दिया आश्वासन, शिक्षा के पुनर्संचालन के लिए दी सात लाख की शैक्षणिक सामग्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। आपदाग्रस्त समेज कस्बे में प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को सुचारु रूप से चलाने और शैक्षणिक गतिविधियों को बहाल करने के लिए शिक्षा विभाग प्रयासरत है। यह जानकारी समेज पहुंचे प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक कुल्लू सुरेंद्र शर्मा ने दी। इस दौरान सामाजिक संस्था ने शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सात लाख रुपये की शैक्षणिक सामग्री भेंट की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज और प्राथमिक पाठशाला समेज में प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक कुल्लू सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई। बैठक में प्लान इंडिया ह्यूमैनिटेरियन रिस्पांस संस्था के तुषार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस संस्था ने दोनों स्कूलों में शिक्षा के पुनर्संचालन के लिए 7 लाख रुपये का शैक्षणिक सामग्री का सहयोग दिया। इसमें बच्चों के लिए स्टेशनरी, किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री शामिल थीं। उप शिक्षा निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग आपदा के बाद स्कूलों को पुन: सुचारु रूप से चलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से शिक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करने के लिए विभाग के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की। शर्मा ने योजनाओं को अभिभावकों और अन्य उपस्थित सदस्यों के साथ साझा किया।

बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति, पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने आपदा के बाद शिक्षा बहाली के प्रयासों की सराहना की और सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। प्राथमिक विद्यालय के मुख्य शिक्षक कमलानंद ठाकुर ने सभी अतिथियों का आभार जताया और संस्था के योगदान के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से बच्चों की शिक्षा में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिलेगी। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मनोज ठाकुर, चेतना ठाकुर ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बैठक का समापन सकारात्मक चर्चा और समुदाय के सहयोग की भावना के साथ हुआ, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि बच्चों की शिक्षा किसी भी परिस्थिति में प्रभावित न हो। इस मौके पर सरघा पंचायत के प्रधान लता देवी, उप प्रधान जीवन चौहान, बीईईओ वंदना कौशल, हैप्पी शर्मा, कमलेश और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed