फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputy Commissioner's meeting with Patwaris in Theog

Rampur Bushahar News: पटवारियों को न सरकारी जमीन का नहीं पता और न नंबरदार की भूमिका का ज्ञान

Wed, 03 Dec 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner's meeting with Patwaris in Theog
ठियोग में राजस्व अधिकारी से ब्यौरा लेते उपायुक्त अनुपम कश्यप। स्रोत : डीपीआरओ
. ठियोग में आयोजित बैठक में उपायुक्त की ओर से पूछे सवालों नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब
विज्ञापन

. सभी उपमंडलों में पटवारियों के साथ बैठक करेंगे उपायुक्त, ठियोग से हुई शुरूआत

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। पटवारियों को न तो सरकारी विभागों की जमीन का पता है और न ही नंबरदार की भूमिका का ज्ञान है। ठियोग में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बैठक ली।बैठक में पटवारियों से नंबरदार की भूमिका और सरकारी विभागों की जमीन के बारे में सवाल किए, ताे कुछ पटवारी कोई जवाब नहीं दे पाए, जबकि कुछ के जवाब संतोषजनक नहीं थे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने राजस्व कार्यों में तेजी लाने के लिए नई पहल शुरू की है। वह उपमंडल स्तर पर बैठकें कर अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों से राजस्व कार्यों का जायजा ले रहे हैं। साथ ही त्वरित निदान के बारे में कर्मचारियों को निर्देशित कर रहे हैं। बुधवार को ठियोग उपमंडल से यह शुरूआत हुई। उपायुक्त ने बैठक में कहा कि भूमिहीन लोगों के आवेदन पटवारियों के पास नहीं पहुंचकर सीधे उपायुक्त कार्यालय में पहुंच रहे हैं। पटवारियों को सोचना होगा कि उनके पास आवेदन क्यों नहीं पहुंच रहे हैं। उपायुक्त ने बैठक में पटवारियों से पूछा की सरकारी विभागों के नाम कितनी भूमि है, तो पटवारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी विभागों के नाम भूमि का वे इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी भूमि को चिह्नित करके भूमिहीन लोगों को मुहैया करवाने की दिशा में कार्य करें। उपायुक्त ने विशेष आपदा राहत पैकेज-2023 के प्रभावितों के घरों के निरीक्षण की रिपोर्ट हर पटवारी से ली। इसके साथ रोजनामचा रिपोर्ट की क्रॉस चेकिंग भी की। उपायुक्त ने कहा कि पटवारी फील्ड में जब जाए, तो रोजनामचा में रिकॉर्ड दर्ज होना चाहिए। उपायुक्त ने नायब तहसीलदार को पटवारियों के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर कार्य करने के निर्देश दिए।

पटवारियों ने न के बराबर किया आपदा राहत पैकेज के तहत बन रहे घरों का निरीक्षण

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने चिंता जताते हुए कहा कि विशेष आपदा राहत पैकेज के तहत बन रहे प्रभावितों के घरों का निरीक्षण पटवारियों ने न के बराबर किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि दो सप्ताह के भीतर सभी पटवारी निरीक्षण करेंगे और फिर रिपोर्ट भेजेंगे। उन्होंने चेताया कि राजस्व कार्यों में देरी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी। इसमें जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह में धारा-118 के तहत हुए म्यूटेशन कार्यों की मौजूदा स्थिति को लेकर रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित करें। इसके साथ भूमिहीन लोगों का रिकॉर्ड भी प्रेषित करना होगा। उपायुक्त ने पटवारियों को निर्देश दिए कि जब भी ततीमा काटें, तो उसकी रिकॉर्ड में एंट्री होनी चाहिए। यदि रिकॉर्ड में एंट्री नहीं पाई, तो पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मिड-डे मील का करें औचक निरीक्षण, शौचालयों की यथास्थिति की दें रिपोर्ट

उपायुक्त ने कहा कि पटवारियों को स्कूल में मिड-डे मील के भोजन का औचक निरीक्षण भी करना चाहिए और स्कूलों में बच्चों के शौचालय की यथास्थिति के बारे में भी रिपोर्ट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ फील्ड स्टाफ शालीन व्यवहार करें। उनके कार्य तुरंत करें, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। साथ ही कम से कम समय में राजस्व विभाग के कार्यों को पूरा करने के लिए काम करें। आपदा के समय पटवारी की मौके की रिपोर्ट बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। हर सूचना पटवारियों के माध्यम से प्रशासन को मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि रिकॉर्ड को बनाए रखना, भूमि से संबंधित प्रमाण पत्र जारी करना, भूमि के हस्तांतरण (जैसे धारा-118 के तहत) को नियंत्रित करना, और भू-राजस्व का प्रबंधन करने के कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
बैठक में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एसडीएम ठियोग डॉ. शशांक गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा, नायब तहसीलदार, फील्ड कानूनगो और पटवारी मौजूद रहे।

ठियोग में राजस्व अधिकारी से ब्यौरा लेते उपायुक्त अनुपम कश्यप। स्रोत : डीपीआरओ

ठियोग में राजस्व अधिकारी से ब्यौरा लेते उपायुक्त अनुपम कश्यप। स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed