फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demonstration in Bayal regarding retrenchment of laborers

Rampur Bushahar News: मजदूरों की छंटनी को लेकर बायल में प्रदर्शन

Mon, 10 Apr 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Mon, 10 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। गोसाई एडिट में काम कर रहे मजदूरों की छंटनी को लेकर रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन ठेका मजदूर यूनियन भड़क उठी है। मजदूरों की गैर कानूनी छंटनी को लेकर बायल में सतलुज जल विद्युत निगम प्रबंधन के कार्यालय के बाहर यूनियन ने धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन ने चेताया कि जब तक कामगारों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।प्रदर्शन में सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, सचिव अमित, रणजीत और रामकृष्ण ने कहा कि रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट के गोसाई एडिट में मजदूर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। अचानक 25 मार्च को बिना किसी पूर्व सूचना के ठेकेदार ने मजदूरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। ठेकेदार ने मजदूरों को काम पर आने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन

यूनियन ने लिखित में प्रबंधन को गैर कानूनी छंटनी को लेकर सूचित किया, लेकिन सतलुज जल विद्युत निगम के प्रबंधन ने ठेकेदारों को मनमानी करने की खुली छूट दे रखी है और मजदूरों का शोषण हो रहा है। मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों को कानूनन छंटनी लाभ, नोटिस पेमेंट, बोनस और दो सालों की कानूनन अर्जित छुट्टियों के वेतन दिए बिना ही मनमाने तरीके से काम से निकाला गया है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रबंधन को चेताया कि जब तक मजदूरों को कानूनन छंटनी लाभ और वेतन नहीं दिया जाएगा तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में संतोष, मुकेश, देवीलाल, सुख नाथ, सुरेश, सुरजीत, रवीश, राजेंद्र, उत्तम, गोविंद, कुमेश्वर, मनोज और लायक राम सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed