{"_id":"67f3b97b2f2320faab04ae50","slug":"demand-to-run-bus-for-tunnan-in-the-evening-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-132821-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तुनन के लिए शाम के समय बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तुनन के लिए शाम के समय बस चलाने की मांग
विज्ञापन
चार पंचायतों के ग्रामीण वर्षों से कर रहे फरियाद, परिवहन मंत्री से भी मिल चुका प्रतिनिधिमंडल
स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों सहित हजारों ग्रामीण बस सेवा के अभाव में झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के साथ लगती तुनन पंचायत को सड़क सुविधा तो मिली, लेकिन शाम के समय बस सेवा चलाने की मांग आज दिन तक पूरी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल कई बार परिवहन मंत्री से इस मांग को लेकर मिला, लेकिन आश्वासन ही मिले। बस सेवा शुरू न होने से आज भी दुर्गम क्षेत्र के लोग खासकर स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी परेशानी झेल रहे हैं। शहर के साथ सटी विकास खंड निरमंड की तुनन पंचायत के लिए बनी सड़क को पक्का हुए कई वर्ष बीत गए हैं। सड़क की हालत सुधरने से हजारों ग्रामीणों को बस सेवा की दरकार थी। सरकार ने तुनन के लिए बस सेवा चलाई भी, लेकिन जरूरत के समय में बस सेवा न चलने से चार पंचायतों के ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। क्षेत्र की तुनन, बाड़ी, पोशना और जगातखाना के हजारों ग्रामीण शाम के समय बस सेवा की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र की जन कल्याण समिति 15/20 जगातखाना ने बस सेवा की मांग को लेकर कई बार शिमला पहुंचकर परिवहन मंत्री से मुलाकात की और शाम चार बजे तुनन गांव के लिए बस सेवा चलाने की गुहार लगाई। ग्रामीण शाम चार बजे बस तुनन के लिए चलाने और रात्रि विश्राम कर इस बस को सुबह तुनन से आठ बजे चलाने की मांग कर रहे हैं, ताकि सैकड़ों स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, कर्मचारी वर्ग सहित ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ मिल सके। स्कूली बच्चे आज भी कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं। क्षेत्र के ग्रामीण निजी वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं, इसके बावजूद सरकार की ओर से हजारों ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही। जन कल्याण समिति के प्रधान चंदे राम , उप प्रधान तुलसू राम, सचिव अमर सिंह, किरत राम, यज्ञा राम, परस राम, श्याम दास, अश्वनी कुमार, बहादुर सिंह, बंसी राम, विजय कुमार, सोहन लाल, मानदास, मोहन लाल, तोती राम, प्रेम सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री से हजारों ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द बस सेवा चलाने की मांग की है।
रामपुर निगम प्रबंधन को अब तक नई बसें नहीं मिली हैं। बसों की उपलब्धता होने के बाद ही रामपुर तुनन रूट पर बस सेवा चलाई जा सकेगी। - अतुल गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम रामपुर