Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   demand of bus timing

Rampur Bushahar News: सरकारी बसों में यात्रियों का सफर रामभरोसे

Tue, 17 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर-देवठी बस ढाई घंटे देरी से चली, आधी रात तक बस का इंतजार करते रहे लोग
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और प्रबंधन से तय समय पर बस भेजने की उठाई मांगसंवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल के ग्रामीण रूटों पर चलने वाली पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रियों का सफर रामभरोसे है। निगम की बसें कभी आधे रास्ते पर हांफ रही हैं तो कभी समय पर रूट पर नहीं चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को आवाजाही करने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई घंटे बस का इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं और परेशानियां झेल रहे हैं।
रामपुर-देवठी रूट पर चलने वाली बस आए दिन देरी से चल रही है। आलम यह है कि बीते दिन तो बस करीब ढाई घंटे देरी से चली और सवारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री गोकुल नाकटा ने कहा कि इस रूट पर चलने वाली बस का नए बस अड्डे से चलने का समय 5:30 बजे है। सोमवार को बस यहां से करीब एक किलोमीटर दूर पुराने बस अड्डे पर 7:50 बजे पहुंची। जबकि रात 10:11 बजे देवठी पहुंची। ऐसे में यात्री आधे रास्ते में भी आधी रात तक बस का इंतजार करते रहे। ग्रामीणों में निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। ग्रामीणों ने कई बार निगम प्रबंधन को तय समय पर बस भेजने की मांग उठाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बसें देरी से आने के कारण दुर्गम क्षेत्र के लोगों को रास्तों में जंगली जानवरों से भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

तिलक राज, राकेश, सुरजीत, दयाल सिंह, राजेश और बालक राम सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि पथ परिवहन की बस निर्धारित समय पर नहीं आती है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लिए यह आखिरी बस है। कॉलेज के छात्र-छात्राएं सहित अन्य लोगों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने सरकार और विभाग से बसों को निर्धारित समय में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अड्डा प्रभारी रामपुर स्वरूप दीवान का कहना है कि बसों की कमी के कारण समस्या पेश आई है। सभी रूटों पर निर्धारित समय पर बसें भेजना निगम की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed