फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   demand of age cut off date

Rampur Bushahar News: पटवारी भर्ती में आयु सीमा की कट ऑफ तिथि बढ़ाने की मांग

Sat, 06 Dec 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में जारी पटवारी भर्ती 2025 की अधिसूचना के बाद अब आयु सीमा की कट ऑफ तिथि को लेकर युवाओं में रोष और असंतोष देखने को मिल रहा है। वर्तमान में सरकार ने न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित करते हुए आयु की गणना के लिए 1 जनवरी 2025 को कट ऑफ तिथि तय की है। इस निर्णय के कारण बड़ी संख्या में ऐसे योग्य युवा आवेदन से वंचित हो गए हैं, जिनकी आयु 1 जनवरी, 2025 के बाद 18 वर्ष पूर्ण हुई है।
समाजसेवी देवेंद्र सिंह प्रेमी का कहना है कि यह नियम तकनीकी रूप से तो सही है, लेकिन व्यावहारिक रूप से असमानता को जन्म दे रहा है। कई अभ्यर्थियों ने वर्ष 2024-25 में 12वीं या स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है और वर्ष के अंत तक 18 वर्ष की आयु भी पूरी कर चुके हैं, लेकिन कुछ महीनों के अंतर के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सरकारी रोजगार के अवसर पहले से ही सीमित हैं। ऐसे में इस तरह की आयु सीमा संबंधी बाधा युवाओं को मानसिक रूप से निराश कर रही है। इससे न केवल बेरोजगारी की समस्या बढ़ सकती है, बल्कि सामाजिक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। साथ ही योग्य अभ्यर्थियों के बाहर होने से प्रशासनिक पदों पर बेहतर प्रतिभाओं की कमी का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा वर्ग ने सरकार से मांग की है कि पटवारी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा की कट ऑफ तिथि को 1 जनवरी, 2026 किया जाए, ताकि 1 जनवरी, 2025 के बाद 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिल सके। युवाओं का मानना है कि इस छोटे से संशोधन से हजारों अभ्यर्थियों को न्याय मिलेगा और चयन प्रक्रिया अधिक प्रतिस्पर्धी और प्रभावी बन सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed