{"_id":"66683eb60995aef873074620","slug":"demand-for-tarring-and-metalling-on-kafnu-yangpa-kraba-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-117196-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: काफनू-यांग्पा-क्राबा मार्ग पर टारिंग और मैटलिंग की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: काफनू-यांग्पा-क्राबा मार्ग पर टारिंग और मैटलिंग की मांग
विज्ञापन
काफनू यांगपा सड़क गडढ़ाें में तबदील
साढ़े छह किलोमीटर सड़क पर चार पंचायतों के लोगों के लिए सफर जानलेवा, 12 साल से टारिंग की राह देख रहे हजारों ग्रामीण, सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से समस्या दूर करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। काफनू-यांग्पा-क्राबा संपर्क मार्ग पर हजारों लोग खतरे के साये में सफर कर रहे हैं। बीते 12 साल से मार्ग पर मैटलिंग और टारिंग ही नहीं हो पाई है। ऐसे में जहां हजारों किसान-बागवानों को अपनी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है, वहीं मरीजों को भी हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ता है। करीब साढ़े छह किलोमीटर सड़क पर चार पंचायतों के बाशिंदों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। काफनू-यांग्पा-क्राबा संपर्क मार्ग से यांग्पा-1, यांग्पा-2, काफनू और क्राबा पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं, लेकिन सड़क की दयनीय दशा के कारण वर्षों से ग्रामीण परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है।
प्रधान क्राबा पंचायत तांजिन छोकेद नेगी, उपप्रधान क्राबा पंचायत कुशकपाल नेगी, उपप्रधान यांग्पा पंचायत यशपाल नेगी, पूर्व उपप्रधान यांग्पा देवसिंह नेगी, युवा मोर्चा मंडल निचार लकदीप नेगी, अर्जून सिंह नेगी, गोपीनंद नेगी, मिडल सिंह नेगी, धर्म सिंह नेगी, अनु शर्मिला नेगी और रामेश्वर नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की दयनीय दशा के कारण आवाजाही करने में परेशानी होती है। अपनी नकदी फसलों को भी मंडियों तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रदेश सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क पर मैटलिंग और टारिंग करने की मांग उठाई है अन्यथा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
ठेकेदार को बार-बार नोटिस दिए जा रहे
काफनू-यांग्पा सडक़ की टारिंग के लिए ठेकेदार को बार-बार नोटिस दिए जा रहे हैं। ठेकेदार से कार्य छीनकर फिर से टेंडर प्रक्रिया कर जल्द टारिंग और मैटलिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-प्रमोद उपरेती, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग भावानगर।