{"_id":"6abf9cdc5397b66ad3089deb","slug":"demand-for-direct-bus-service-from-rohru-to-chintpurni-intensifies-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-171284-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू से चिंतपूर्णी सीधी बस सेवा की मांग तेज, उपमुख्यमंत्री को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू से चिंतपूर्णी सीधी बस सेवा की मांग तेज, उपमुख्यमंत्री को भेजा पत्र
विज्ञापन
रोहड़ू से चिंतपूर्णी सीधी बस सेवा की मांग तेज, उपमुख्यमंत्री को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को नई बसें मिलने के बाद रोहड़ू के व्यापारियों, पल्लेदारों और कर्मचारियों ने चिंतपूर्णी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग तेज कर दी है। डेरा बाबा रूदरानंद सेवक मंडल, शिव शक्ति धाम धर्मार्थ सांस्कृतिक सभा और व्यापारी वर्ग ने उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा है। डेरा बाबा रूदरानंद सेवक मंडल एवं शिव शक्ति धाम के संस्थापक अध्यक्ष जोगिंदर पाल ज्योति ने कहा कि यह बस सेवा यात्रियों को काफी सुविधा देगी। उन्होंने बताया कि इस रूट पर पर्याप्त यात्री मिलने की संभावना है। इससे निगम को भी आर्थिक लाभ हो सकता है। उन्होंने नालागढ़-चंडीगढ़ और एम्स बिलासपुर-नयना देवी-किरतपुर मार्ग से बस चलाने का सुझाव दिया। वर्तमान में रोहड़ू क्षेत्र के यात्रियों को निचले हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में जाने के लिए शिमला सहित अन्य स्थानों पर बसें बदलनी पड़ती हैं। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों का समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बचेंगे। जोगिंदर पाल ज्योति ने कहा कि यह मामला पिछले करीब दस वर्षों से विचाराधीन है। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है।