Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deliberations on public issues at the Narkanda Panchayat Samiti meeting

Rampur Bushahar News: पंचायत समिति नारकंडा की बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Tue, 17 Nov 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on public issues at the Narkanda Panchayat Samiti meeting
पंचायत समिति नारकंडा की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी और सदस्य। स्रोत : समिति
. नशे की बढ़ती समस्या पर जताई चिंता, सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पंचायत समिति नारकंडा की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में अध्यक्ष नवीन कालटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत समिति उपाध्यक्ष, समस्त सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि और गत तीन माह के आय-व्यय का ब्योरा सदन के समक्ष प्रस्तुत करने के साथ हुई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा कृषि एवं बागवानी से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या पर सदस्यों ने गंभीर चिंता व्यक्त की और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नवीन कालटा ने कहा कि पंचायत समिति का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पंचायत का समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करना तथा आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने और विभागों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति की बैठक महज औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने और विकास कार्यों की समीक्षा करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास के मामले में किसी भी पंचायत के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी क्षेत्रों की समस्याओं को समान प्राथमिकता दी जाएगी। नवीन कालटा ने कहा कि पंचायत समिति के सभी सदस्यों, संबंधित विभागों और प्रशासन के सहयोग से नारकंडा विकास खंड को विकास की नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। अंत में उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों में सामूहिक सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article