फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Delhi organization adopts Bhatoli Kalan Park

Rampur Bushahar News: दिल्ली की संस्था ने भटोली कलां पार्क को लिया गोद

Mon, 09 Dec 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
पार्क में लगाए 711 छायादार पौधे, सफाई भी की
विज्ञापन

पार्क की हालत सुधरने पर लोगों ने टहलना शुरू कर दिया

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। दिल्ली की संस्था ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन ने भटोली कलां स्थित हिमुडा के पार्क को गोद ले लिया है। संस्था ने इस पार्क की पहले सफाई की और उसके बाद इसे हरा-भरा करने के लिए यहां 700 से अधिक पौधे लगाए। एक समय में यह पार्क वीरान था। यहां पर असामाजिक तत्वों को बोल बाला था, लेकिन अब यहां पर लोग वापस टहलने के लिए आने लगे हैं। संस्था ने इस पार्क के रख-रखाव के लिए कर्मचारी तैनात किए हैं, जो हर रोज यहां पौधों की देखभाल और सफाई का ध्यान रखते हैं। अब यह पार्क लोगों की टहलने की सबसे पसंदीदा पार्क बन गया है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आशीष सचदेवा व कार्यक्रम अधिकारी ममशाद ने दयनीय हालत देखकर इस पार्क को गोद ले लिया है। यहां पहले सफाई कर्मचारी लगाकर इसकी झाड़ियां काटी गईं। पहले यह पार्क नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ था। यहां आवासीय काॅलोनी से कोई भी व्यक्ति सैर के लिए नहीं आता था। पार्क में घास व झाड़ियां होने से इसकी दशा दयनीय हो गई है। संस्था ने अब यहां पर 711 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगा दिए हैं। यह पौधे अब हरे-भरे हो गए हैं। हिमुडा के अधिकारियों ने इस पार्क का भ्रमण किया और संस्था की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशीष सचदेवा ने बताया कि पौधे लगाने के बाद अब वह यहां पर पार्क में बैठने के लिए बैंच व झूले लगाने की सोच रहे हैं, जिससे यहां बुजुर्ग बैंच पर बैठ सकें और बच्चे झूलों का आनंद ले सकें। यहां पौधे लगाने का उनका उद्देश्य बद्दी में बढ़ रहे कार्बन डाइआक्साइड को कम करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed