फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Delhi-Kinnaur Students Association organized Toshim Samaroh

Rampur Bushahar News: दिल्ली में किन्नौरी संस्कृति से सजा तोषिम समारोह

Sun, 23 Feb 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Kinnaur Students Association organized Toshim Samaroh
राजधानी दिल्ली में दिल्ली किन्नौर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के तो​षिम कार्यक्रम में मैगजीन का विमोच
दिल्ली-किन्नौर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने किया तोषिम समारोह का आयोजन
विज्ञापन

मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। दिल्ली-किन्नौर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने समाज सदन सामुदायिक केंद्र, लोधी कॉलोनी नई दिल्ली में तोषिम समारोह मनाया। इस अवसर पर दिल्ली में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन कर रहे जिला किन्नौर के विद्यार्थियों और विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया। समारोह में हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम अपनी मातृ भाषा और संस्कृति को संजोये रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके लिए दिल्ली-किन्नौर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अपने घरों से बाहर रहकर इस कार्यक्रम के जरिये अपने क्षेत्र की संस्कृति और मातृ भाषा की पहचान को बनाए रखा है। कहा कि देश और प्रदेश में किन्नौर की संस्कृति की अलग ही पहचान है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों से उम्मीद है कि भविष्य में भी किन्नौर की संस्कृति की पहचान बनाए रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने युवा वर्ग से किन्नौरी बोली को बढ़ावा देने का आह्वान किया। मंत्री जगत सिंह नेगी ने एसोसिएशन को एक लाख रुपये भी दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने रियो पुरगिल नामक मैगजीन का विमोचन भी किया। इस समारोह में विद्यार्थियों ने अपर और लोअर किन्नौरी नृत्य, लद्दाखी नृत्य तथा पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत करने के साथश्रसाथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर राजीव गांधी कैंसर संस्थान से सेवानिवृत्त सीईओ डीएस नेगी, श्याम भगत नेगी विशेष सचिव कैबिनेट सचिवालय नई दिल्ली, रमेश नेगी मुख्य सलाहकार पूर्व मुख्य सचिव अरुणाचल प्रदेश, पदम लाल नेगी ज्वाइंट सेक्रेटरी मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन, बालक राम नेगी चीफ इंजीनियर नॉर्थन रेलवे, अनिल नेगी सेवानिवृत्त आईजी एसएसबी हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डाॅ. सूर्य बोरस, दिल्ली-किन्नौर स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अंजलि नेगी, उपाध्यक्ष संगतक दोरजे नेगी व महासचिव जिग्मेट छोग्युर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed