फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Delegation of traders met SDM

Rampur Bushahar News: सीवरेज लाइन बिछाने में हो रही देरी से व्यापारियों ने जताया रोष

Sat, 23 Mar 2024 01:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
शिमला की ओर बसों को पुराने रूट से चलाने की मांग, एसडीएम से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग में सीवरेज की पाइपों को बिछाने के काम में हो रही देरी से नाराज व्यापारियों ने यातायात नियमों में बदलाव की मांग की है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से शिमला की ओर से आने वाली बसों को पुराने रूट से होकर चलाने की मांग की है, ताकि व्यापारियों का व्यापार प्रभावित न हो। व्यापारमंडल ठियोग का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा से मिला। व्यापारियों ने सीवरेज का काम दोबारा शुरू करवाने और एक तरफा यातायात नियमों में बदलाव करने की मांग उठाई। व्यापारमंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर ने कहा कि शिमला की ओर से आने वाली बसें एनएच पांच के पुराने रूट से होकर भेजी जानी चाहिए। बसों की आवाजाही न होने के कारण व्यापारियों को दुकानें बंद करने तक की नौबत आ चुकी है। उन्होंने कहा कि लगातार व्यापार में गिरावट हो रही है, जिसको लेकर समस्त व्यापारी वर्ग को घर चलाना मुश्किल हो गया है। एक साल पहले बिजली विभाग के पास डंगा गिरने के बाद विभाग ने सड़क की कोई सुध नहीं ली, जिसके कारण सभी वाहन बाईपास से होकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाईपास पूरा न होने के समय इस सड़क के निर्माण में तेजी दिखाई, लेकिन जबसे बाईपास का विकल्प खुल गया है, तबसे इस सड़क की अनदेखी की जा रही है। इन दिनों इस सड़क पर सीवरेज की पाइपों को बिछाने का काम चल रहा है, लेकिन जल शक्ति और एनएचआई की आपसी खींचतान के कारण वह भी बंद पड़ा है। व्यापारियों ने इसके लिए दोनों विभागों को दोषी ठहराते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।


उधर, एसडीएम मुकेश शर्मा ने कहा कि वह दोनों विभागों के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। जल शक्ति विभाग और एनएचआई में समन्वय स्थापित कर जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा। बसों को पुराने रूट पर चलाने की मांग पर विचार किया जाएगा। प्रशासन जनता की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed