फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deity Vanveer Tutu leaves for Dalan village of Kotgarh for the first time

Rampur Bushahar News: देवता वनवीर टूटू पहली बार कोटगढ़ के दलान गांव रवाना

Tue, 03 Feb 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
देवता के लाव-लश्कर के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पैदल यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के देवता वनवीर टूटू मंगलवार को पहली बार कोटगढ़ क्षेत्र के दलान गांव के लिए रवाना हुए। तीन दिवसीय दौर के लिए देवता साहिब लाव-लश्कर के साथ मंदिर परिसर से निकले और सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा की।
अपने आराध्य देवता का लोगों ने पलकें बिछाकर स्वागत किया। देवता साहिब वनवीर के साथ गांव टूटू, चूंजा, कलनती, जुब्बल, हाटकोटी क्षेत्र के सैकड़ों लोग दलान गांव के लिए रवाना हुए। मंगलवार देर शाम को पैदल यात्रा कर दलान पहुंचे। यहां पहुंचने पर देवता साहिब का भव्य स्वागत किया। देवता साहिब के कारदार चमन शर्मा ने कहा कि देवता साहिब इतिहास में पहली बार कोटगढ़ के दलान गांव का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार देर शाम को देवता साहिब पैदल यात्रा कर दलान पहुंचे।
विज्ञापन

देवता बुधवार को दोपहर बाद कोटगढ़ के रवली गांव मे रुकेंगे। वीरवार को नरोला गांव में ठहराव होगा। उसके बाद देवता साहिब अपने मंदिर परिसर में लौटेंगे। इस मौके पर मोतमीन पूर्ण शर्मा, मंदिर कमेटी के कारदार ईश्वर दत्त शर्मा, सचिव कैलाश शर्मा, नरेंद्र देव शर्मा, सुभाष शर्मा, धर्मपाल शर्मा, गोपी राम, निमा राम, राज गुप्ता, राजीव शर्मा और चंद्र शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु देवता साहिब के साथ कोटगढ़ क्षेत्र के दलान गांव के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed