{"_id":"61cb5157bf3bea5ab32f55aa","slug":"deepa-win-gold-medal-in-boxing-rampur-hp-news-sml3949684113","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नू की दीपा ने जीता बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नू की दीपा ने जीता बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र किन्नू की बेटी दीपा कुमारी ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के बॉक्सिंग मुकाबले स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश और रामपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी अलग छाप छोड़ चुकी दीपा की इस उपलब्धि के बाद रामपुर और किन्नू पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल है।
17 से 24 दिसंबर तक एलपीयू जालंधर में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के बॉक्सिंग मुकाबले में किन्नू की दीपा कुमारी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। दीपा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से एमपीएड की पढ़ाई कर रही है। 50 किलोग्राम भार वर्ग में दीपा कुमारी ने यह मुकाम हासिल किया है। दीपा कुमारी के भार वर्ग में 84 लड़कियों ने भाग लिया। दीपा कुमारी ने 7 राउंड की कठिन परीक्षा के बाद गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दीपा कुमारी एलपीयू यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त कर रही है। दीपा ने इससे पूर्व राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उम्दा प्रदर्शन क्षेत्र और अपने माता-पिता का नाम चमकाया है। दीपा कुमारी आज के दौर में क्षेत्र की सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। गांव के स्कूलों से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं, जो रामपुर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। दीपा कुमारी की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू से हुई है। इस उपलब्धि से दीपा के माता-पिता गुरुजन और रामपुर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।