{"_id":"6ae5de245fee1fe10b055a90","slug":"decession-nagar-parishad-meeting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-173806-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रैन बसेरे के किराये में कटौती, हाउस टैक्स पर मिलेगी 5 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रैन बसेरे के किराये में कटौती, हाउस टैक्स पर मिलेगी 5 फीसदी छूट
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में नौ वार्डों के विकास और जन सुविधाओं को लेकर लिए कई फैसले
लंबित कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों को जारी होंगे नोटिस : करण शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक अध्यक्ष करण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवनियुक्त कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा का स्वागत किया गया। शहर के विकास, स्वच्छता, जनसुविधाओं और नगर परिषद की आर्थिक स्थिति मजबूत करने को लेकर कई निर्णय लिए गए।
स्थानीय लोगों को राहत देते हुए रामपुर स्थित रैन बसेरे के हॉल और टेरेस के किराये में कटौती करने का निर्णय लिया गया। अब हॉल का किराया 10,620 रुपये से घटाकर 8,260 रुपये प्रतिदिन और टेरेस का किराया 5,900 रुपये से कम कर 4,720 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। दोनों दरों में 18 प्रतिशत जीएसटी शामिल है। वहीं, सिक्योरिटी डिपॉजिट भी 5,000 से घटाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है।
नगर परिषद ने पहली बार हाउस टैक्स जमा करवाने की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। फिलहाल वार्ड एक से चार तक के उपभोक्ताओं को वित्तीय वर्ष 2026-27 का टैक्स एसएमएस के माध्यम से भेजा जा रहा है। एसएमएस मिलने के 15 दिनों के भीतर भुगतान करने पर पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। मार्च 2027 तक टैक्स जमा करवाने पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी, जबकि इसके बाद पांच प्रतिशत पेनल्टी देनी होगी। बैठक में सभी नौ वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने और जरूरत के अनुसार नई लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया। कूड़ा प्रबंधन केंद्र की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एनजीओ के साथ साझेदारी की जाएगी। अगले तीन से चार महीनों में कूड़े के पृथक्करण और निस्तारण व्यवस्था में सुधार का लक्ष्य रखा गया है। लंबित विकास कार्यों को लेकर भी सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया। निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी कर देरी के कारणों की जांच की जाएगी। इसके अलावा लवी मेले में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण, नगर परिषद की आय बढ़ाने और लाइब्रेरी की समस्याओं का समाधान करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि नगर परिषद की प्राथमिकता सभी नौ वार्डों का बिना भेदभाव समान विकास करवाना है। उपलब्ध संसाधनों का सही इस्तेमाल कर जन सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी और रामपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में उपाध्यक्ष रोहित नेगी, पार्षद विशेषर लाल सहित अन्य मौजूद रहे।