{"_id":"672fa11be752faaa5c0f1bb6","slug":"death-after-falling-from-the-roof-in-nanan-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-124455-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सराहन के नानण में ढांक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सराहन के नानण में ढांक से गिरकर मौत
विज्ञापन
छह नवंबर की शाम घर से लापता था ओम प्रकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उप तहसील सराहन के नानण गांव के एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को घटनास्थल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सराहन अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस थाना झाकड़ी के मुताबिक सराहन उप तहसील के नानण गांव के ओम प्रकाश छह नवंबर की शाम को घर से सड़क की ओर निकले और रात को वापस नहीं लाैटे। इसके बाद जब वह अगली सुबह घर नहीं आए तो परिजनों से तलाश शुरू की। आठ नवंबर को जब परिजन घर के आसपास के इलाकाें में तलाश करने निकले तो गांव के साथ लगती पहाड़ी से नीचे वे मृत अवस्था में मिले। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का दल घटनास्थल पर पहुंचा। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (36), पुत्र लेफ्टिनेंट मरचू राम, निवासी गांव कलय, डाकघर बौंडा, तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी नाक, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए। शव का सराहन अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव उसके बड़े भाई जोबन दास को सौंप दिया गया। डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि ढांक से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।