फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   deadbody found in churdhar forest of missing person

Shimla: चूड़धार के जंगल में लापता व्यक्ति का मिला शव, तीन दिन तक जंगल में चला सर्च अभियान

Wed, 03 Aug 2022 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल (रोहडू़)। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 11:09 PM IST
सार

सिरमौर और चौपाल की सीमा पर स्थित सयारला निवासी प्रकाश चंद शर्मा पशु छोड़ने चूड़धार के जंगल गया था, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना राजगढ़ और चौपाल पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने इस संदर्भ में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया।

विज्ञापन
deadbody found in churdhar forest of missing person
लापता व्यक्ति का शव मिला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चूड़धार के जंगल में 31 जुलाई को लापता व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पुलबाहल के ऊपरी क्षेत्र और नागन-कदोड़ला के बीच ढांक के नीचे से बरामद किया है।जानकारी के अनुसार सिरमौर और चौपाल की सीमा पर स्थित सयारला निवासी प्रकाश चंद शर्मा पशु छोड़ने चूड़धार के जंगल गया था, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना राजगढ़ और चौपाल पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने इस संदर्भ में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान में क्षेत्र के करीब 250 लोग सहयोग दे रहे थे।

विज्ञापन


इसी बीच मृतक के बेटे को बुधवार सुबह ढांक के नीचे कुछ दिखाई दिया। इसके बाद लोग वहां पहुंचे और तो देखा कि यहां प्रकाश चंद का शव बरामद किया गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएचओ चौपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सारी औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। माना यह भी जा रहा है कि मृतक रात के समय रास्ता भटक गया और गिरने से उसकी मौत हो गई। डीएसपी राजकुमार ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed