{"_id":"5ef763e28ebc3e42b2400d44","slug":"dead-body-rampur-hp-news-sml3368005149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह बाद बरामद हुआ हत्या कर सतलुज नदी में फैंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह बाद बरामद हुआ हत्या कर सतलुज नदी में फैंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। जिले के पूह क्षेत्र में बीते वर्ष सितंबर में हत्या कर नदी में फेंका गया शव नौ माह बाद बरामद किया गया है। गत वीरवार को मृतक सोनम का शव कड़छम डैम में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
गौरतलब है कि बीते वर्ष 7 सितंबर को पूह में एक युवक सोनम की हत्या कर दी गई थी। हत्या कर उसका शव सतलुज नदी में फेंक दिया गया था। सोनम के परिजनों ने उसकी हत्या होने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से तीन लोग अभी भी जेल में कैद हैं। वीरवार को कड़छम डैम में एक शव मिलने की सूचना थाना टापरी को मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव का निरीक्षण करने पर शव किसी पुरुष का निकला। उसकी दाईं कलाई में क्रॉस मार्क का निशान और बाईं कलाई में ओम और त्रिशुल का निशान पाया गया। शव की शिनाख्त के लिए सभी गुमशुदा लोगों के परिजनों को सूचित किया गया। शव की शिनाख्त तंजिन पुत्र प्रकाश चंद के रूप में सोनम के पिता और उसकी बहन लता देवी ने की है। एसपी किन्नौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।