{"_id":"66d5ac502cf8e6572a01bcac","slug":"ddu-hospital-rampur-bushahr-doctor-vineet-kumar-lakhanpal-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-121162-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अधिक बुखार होने पर रक्त की करवाएं जांच, डॉक्टर से लें सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अधिक बुखार होने पर रक्त की करवाएं जांच, डॉक्टर से लें सलाह
विज्ञापन
डीएवी स्कूल रामपुर में स्वास्थ्य विभाग बच्चों को डेंगू रोग से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए।
स्कूली बच्चे पूरा शरीर ढक कर पहनें वर्दी, डेंगू की रोकथाम के लिए रामपुर के लोगों को खुद आना होगा आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके चलते डीडीयू अस्पताल के चिकित्सक विनीत कुमार लखनपाल ने डीएवी स्कूल रामपुर में बच्चों और अध्यापकों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि घर जाकर अपने परिवार और आसपड़ोस के लोंगो को डेंगू रोग से बचाव के बारे में जागरूक करें। डेंगू के रोकथाम के लिए रामपुर क्षेत्र के लोगों को खुद आगे आना होगा। उन्होंने नगर परिषद से आग्रह किया कि पूरे क्षेत्र में कीटनाशक और मच्छर रोधी दवाई का छिड़काव करते रहें। नगर परिषद क्षेत्र की नालियों में पानी इकट्ठा न होने दें। अधिक बुखार होने पर अपने रक्त की जांच करवाएं और चिकित्सक के परामर्श के बिना कोई भी दवाई न लें। अपने घर और आसपास में मच्छर को पनपने न दें। कूलर, फूलदान, टूटे हुए बर्तन, टायर में पानी को इकट्ठा न होने दें। एडीज मच्छर दिन के समय ज्यादा सक्रिय रहता है और साफ पानी में पनपता है। इसका संचार बरसात के दिनों में अधिक होता है। उन्होंने बताया कि डेंगू रोग में सिर में तेज दर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, मूंह, मसूड़ों में खून आना और त्वचा पर चकते उभरना है। उन्होंने बताया कि इस रोग से बचाव के लिए घर में रखे सभी पानी के बर्तनों को सप्ताह में एक बार अवश्य खाली कर धूप में सुखाएं और खिड़की और दरवाजे में जाली/परदे लगाएं रखें।