{"_id":"627951c40cfbb520ab7cfc51","slug":"dc-shimla-order-to-elctiricity-project-to-submitted-lada-fund-rampur-hp-news-sml408304162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली परियोजनाओं को 15 दिनों में जमा करवानी होगी लाडा की बकाया राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली परियोजनाओं को 15 दिनों में जमा करवानी होगी लाडा की बकाया राशि
विज्ञापन
लोकल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी (लाडा) की विशेष बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत परियोजनाओं को पंद्रह दिनों के भीतर लाडा की बकाया राशि जारी करनी होगी। इसको लेकर उपायुक्त शिमला ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि अगर परियोजनाओं ने आदेशों की अनुपालना नहीं की तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों को लाडा के तहत मिलने वाली करोड़ों रुपये की राशि परियोजनाएं जारी नहीं कर रही है। इस कारण प्रभावित पंचायतों और क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
सोमवार को लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (लाडा) की विशेष बैठक सोमवार को उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें उपायुक्त आदित्य नेगी ने उपमंडल में चल रही नौ परियोजनाओं को लाडा की लंबित राशि जल्द जारी करने और उपायुक्त कार्यालय में जल्द इसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उन्होंने परियोजना प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों को पंचायतों के विकास के लिए शेल्फें तैयार करने और लाडा के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में जानकारी दी गई कि पांच मेगावाट विद्युत उत्पादन करने वाली परियोजनाओं के प्रभावित क्षेत्र में 70 फीसदी लाडा राशि, पांच से 100 मेगावाट में 60 प्रतिशत प्रभावित क्षेत्र, 100 मेगावाट से अधिक की क्षमता वाली विद्युत परियोजना में 50 प्रतिशत प्रभावित क्षेत्र, 20 प्रतिशत प्रभावित जोन, 15 प्रतिशत खंड और 15 प्रतिशत राशि जिला स्तर पर खर्च की जाती है।
विज्ञापन
बैठक में परियोजना प्रभावित पंचायत प्रतिनिधियों को लाडा राशि के बारे में जागरूक किया गया और इसके तहत मिलने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया गया। बैठक में पंचायतों के विकास कार्यों के लिए तैयार की गई शेल्फों को मंजूरी भी दी गई। बैठक में उन पंचायतों को जल्द शेल्फ तैयार करने के निर्देश दिए गए जिन्होंने अभी तक शेल्फ नहीं तैयार की हैं। इस मौके पर विधायक नंदलाल, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, एसडीएम सुरेंद्र मोहन, डीएसपी चंद्रशेखर कायथ, एससी लोनिवि पासंग नेगी, अधिशासी लोनिवि रजनीश बहल, अधिशासी जलशक्ति विभाग रसबीर नेगी, एसडीओ किशोर शर्मा सहित परियोजना प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।