फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   DC held a meeting with concerned officials regarding monsoon.

Rampur Bushahar News: आपदा से निपटने के लिए प्रशासन तैयार

Wed, 12 Jun 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
मानसून को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ डीसी ने ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बुधवार को रिकांगपिओ उपायुक्त कार्यालय के सभागार में मानसून सीजन को लेकर आपदा के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी, सेना, पुलिस, होमगार्ड और स्वास्थ्य विभागों के अधिकारियों को मानसून सीजन में सतर्क रहने के निर्देश दिए और सभी विभागों को आपदा को लेकर प्लान तैयार करने को कहा ताकि आपदा के दौरान विशेषकर जनजातीय जिला किन्नौर में बादल फटने, भू-स्खलन के दौरान बचाव और राहत कार्यों में समस्या उत्पन्न न हो और सभी विभागों में आपसी समन्वय स्थापित हो सके। उपायुक्त ने ग्रैफ, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे जिला के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में मशीनरी और मजदूर तैनात करें ताकि भू-स्खलन की स्थिति में तत्काल प्रभाव से राहत कार्यों को पूर्ण किया जा सके और बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया और आपदा राहत कार्यों पर सुझाव आमंत्रित किए गए और बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत 14 जून, 2024 को मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed