{"_id":"6a2ffed4a6911bafb901e843","slug":"dav-national-sports-competition-concludes-in-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-162526-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, मेजबान विद्यालय ने जीतीं तीन ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, मेजबान विद्यालय ने जीतीं तीन ट्रॉफी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल कोटखाई में डीएवी राष्ट्रीय खेल क्लस्टर स्तरीय वॉलीबाल और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में सात डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें मेजबान विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कीं। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए शतरंज और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। डीएवी सीपीएस कोटखाई ने अंडर-19 बालक शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। साथ ही विद्यालय ने अंडर-19 बालिका शतरंज प्रतियोगिता का खिताब भी अपने नाम किया। अंडर-19 बालिका वॉलीबाल टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी हासिल की। विद्यालय की अंडर-19 बालक वॉलीबाल टीम प्रथम उपविजेता रही। अंडर-14 बालक शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना दिखाने का मंच बनी। पूरे आयोजन के दौरान स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सौहार्द और आपसी सहयोग का वातावरण बना रहा। इस खेल महाकुंभ ने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच मित्रता और पारस्परिक सम्मान को मजबूत किया। प्रतियोगिता का समापन सफल और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसने सभी को अविस्मरणीय यादें दीं।