{"_id":"6ae8759689ac5df77a0895bc","slug":"dav-chaupals-team-wins-gold-medal-in-national-volleyball-rampur-hp-news-c-178-1-ram1012-173978-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय वॉलीबाल में डीएवी चौपाल की टीम ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय वॉलीबाल में डीएवी चौपाल की टीम ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
. सूर्यवंश भागटा के शानदार प्रदर्शन से मिली जीत, विद्यालय में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल के विद्यार्थियों ने दिल्ली के चिल्ला खेल परिसर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में आठवीं कक्षा के छात्र सूर्यवंश भागटा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में अंकिता मधाइक, अहाना सधामटा, कृताक्षी चौहान, वाणिक सधामटा, रुद्राक्षी चंदेल, वानिका, अधर्वी और आदित्य केस्टा ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने आपसी तालमेल और खेल भावना से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता डोगरा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे चौपाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है।