फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Daughters uphold divine tradition in Barthata

Rampur Bushahar News: बरथाटा में बेटियों ने निभाई देव परंपरा, पवासी और बौठा महासू की रात्रि पूजा में उमड़ी भीड़

Mon, 12 Oct 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Daughters uphold divine tradition in Barthata
बरथाटा में बेटियों ने निभाई देव परंपरा, पवासी और बौठा महासू की रात्रि पूजा में उमड़ी भीड़
महिला शक्ति की पहल से संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन

लोगों ने देवताओं के दर्शन कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू ।
जुब्बल क्षेत्र के बरथाटा गांव में बरथाटा-1 (खंकरोली) परिवार की बेटियों और कन्याओं की पहल पर देवता पवासी महासू महाराज और बौठा महासू महाराज की रात्रि पूजा का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। राम प्यारी की अध्यक्षता में पहले दिन जाइयों के स्वागत के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इसके बाद बेटियों और कन्याओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों देवताओं का स्वागत किया। दूसरे दिन पंचगांव के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष राम प्यारी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली महिलाओं, बेटियों, पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और देव आस्था को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, इनसे गांव में एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। इस अवसर पर संतोष तांटा, उषा सगरोली, पवित्रा परमार, सुनीता पठानिया, संजोकता गांगटा, शारदा चौहान, नैना चौहान, ईश्वरी चांटा, रितु, कांता, इंदिरा देवी, उत्तरा देवी, अंजू, नेहा कायथ, आशा, द्रौपदी, अवंतिका, दिव्यांशी और रिचु सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed