फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dansa School defeated Sai Vidya Public School in Kabaddi

Rampur Bushahar News: कबड्डी में डंसा स्कूल ने साईं विद्या पब्लिक स्कूल को हराया

Tue, 08 Sep 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dansa School defeated Sai Vidya Public School in Kabaddi
शिंगला स्कूल में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं : प्रबंधन
प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के 355 खिलाड़ी ले रहे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला में रामपुर ब्लॉक की अंडर-14 छात्रा वर्ग खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता 10 सितंबर तक चलेगी। चार दिवसीय प्रतियोगिता में क्षेत्र के 25 स्कूलों की 355 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे हैं। कबड्डी का मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा और साईं विद्या पब्लिक स्कूल रामपुर के मध्य हुआ। इसमें डंसा स्कूल ने साईं विद्या स्कूल रामपुर को हराया। खो-खो प्रतियोगिता का मुकाबला डंसा स्कूल और दरकाली स्कूल के मध्य हुआ। इसमें डंसा स्कूल विजेता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही बटोरी। स्कूल के प्रधानाचार्य देविंदर हाश्टा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को अनुशासन, ईमानदारी पूर्वक और टीम भावना से भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के समापन पर शिंगला पंचायत प्रधान केशव राम बतौर मुख्य अतिथि और उपप्रधान रोनित गौतम विशेष अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article