फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dansa Panchayat, Gram Sabha, demand for new Panchayat, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: ग्राम सभा में गूंजेगा नई पंचायत के गठन का मुद्दा

Mon, 09 Dec 2024 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
डंसा के ऊपरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को दिया प्रस्ताव
विज्ञापन



भौगोलिक दृष्टि एवं जनसंख्या के लिहाज से पंचायत गठन का मामला तर्कसंगत

पांच गांव के ग्रामीण नई पंचायत बनाने की कर रहे मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत डंसा में होने वाली ग्राम सभा में ऊपरी क्षेत्र के ग्रामीण नई पंचायत के गठन का मामला उठाएंगे। ग्रामीण इस मांग को जोर-शोर से उठा रहे हैं और इस संबंध में ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को लिखित प्रस्ताव प्रेषित किया है। पंचायत के जगूनी, कराली, सनेयी, थाना और रायाशरन के ग्रामीण नई पंचायत के गठन की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भौगोलिक दृष्टि एवं जनसंख्या के लिहाज से नई पंचायत का गठन तर्कसंगत है। गौर हो कि हर पांच साल बाद पंचायतों के कार्यकाल समाप्त होने से पहले सरकारें नई पंचायतों के गठन के लिए अधिसूचना जारी करती हैं। इसी के चलते इस बार भी वर्तमान सरकार एवं पंचायती राज विभाग ने ग्राम सभाओं से पारित प्रस्ताव संबंधित जिलों के उपायुक्तों को संस्तुति के लिए प्रेषित करवाने को आदेश जारी किए हैं, ताकि 31 मार्च से पहले प्रक्रिया को अंजाम दिया जा सके। हालांकि, राजस्व अधिकारी की ओर से भौगोलिक स्थिति और दूरी की वास्तविक रिपोर्ट के आधार पर नई पंचायतों के गठन का रास्ता तैयार होना है। साथ ही ग्राम सभा के कोरम की उपस्थिति पर भी निर्भर करेगा।
ग्रामीणों के लिखित प्रस्ताव मिले
डंसा पंचायत सचिव मदन ठाकुर ने बताया कि नई ग्राम पंचायत के गठन के बारे में ऊपरी क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से लिखित में प्रस्ताव पंचायत कार्यालय को मिले हैं। वर्तमान में पंचायत की जनसंख्या करीब साढ़े तीन हजार के करीब दर्ज हैं। सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर ही नई पंचायतों के गठन का मामला ग्राम सभा की ओर से पारित प्रस्ताव के माध्यम से खंड विकास कार्यालय के जरिये जिलाधीश महोदय को संस्तुति के लिए भेजा जाना है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग को देखते हुए देंगे समर्थन
पंचायत उप प्रधान जीएल डमालू ने कहा कि वह नई पंचायत के गठन करने पक्षधर नहीं है, लेकिन विकासात्मक दृष्टि से ऊपरी क्षेत्र के ग्रामीणों की जायज मांग को देखते हुए पूर्ण समर्थन देने को तैयार हैं। मंगलवार को आयोजित होने वाली ग्राम सभा में वस्तुस्थिति सामने आएगी। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर ग्राम सभा को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed