फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Damaged railings became an issue in the municipal council elections

Rampur Bushahar News: कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र के पास क्षतिग्रस्त रेलिंग बनी खतरा

Mon, 11 May 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Damaged railings became an issue in the municipal council elections
कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र के समीप सड़क पर नहीं लगी सुरक्षा रेलिंग। संवाद
नगर पंचायत चुनाव में बना क्षतिग्रस्त रेलिंग का मुद्दा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)।
नगर पंचायत जुब्बल के अंतर्गत कोटखाई में स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क के किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग दो–तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त है। आज तक नगर पंचायत ने इसकी मरम्मत नहीं करवाई। रेलिंग टूटने के कारण यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को हर समय खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क काफी तंग है और यहां वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को सड़क से नीचे गिरने का डर बना रहता है। विशेषकर, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थान बेहद जोखिमभरा बन चुका है। स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज करवाने पहुंचते हैं, जिससे यहां लोगों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। पहले इस स्थान पर सुरक्षा के लिए रेलिंग लगी हुई थी, लेकिन करीब दो–तीन वर्ष पहले वह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद आज तक उसे दोबारा नहीं लगाया गया।स्थानीय निवासी दलीप चौहान ने कहा कि किसी बड़े हादसे से पहले यहां नई रेलिंग लगाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। निरंजन चौहान ने कहा कि रेलिंग करीब तीन वर्ष पहले क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन आज तक उसे ठीक नहीं किया गया। अंकित ने बताया कि इस स्थान पर सुरक्षा रेलिंग लगाना आवश्यक है, जो रेलिंग लगी थी। वह क्षतिग्रस्त हुई है। यहां लोगों की आवाजाही भी काफी अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed