फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dalash team wins Kho-Kho tournament; Kungsh finishes as runner-up

Rampur Bushahar News: खो-खो में दलाश की टीम बनी विजेता, कुंगश रही उप विजेता

Tue, 09 Jun 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
. दलाश में 36वीं खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, कई टीमों ने जीते खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर दलाश विद्यालय में मंगलवार को 36वीं संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। खो-खो में दलाश की टीम प्रथम और कुंगश की टीम द्वितीय रही। खो-खो के किशोर वर्ग में आनी पहले और कुंगश दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी के बाल वर्ग में आनी ने पहला और निरमंड ने दूसरा स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग कबड्डी में नित्थर पहले और दलाश दूसरे स्थान पर रहे। शतरंज में चवाई ने पहला और नित्थर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पूर्व पंचायत समिति सदस्या सुषमा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य दलीप वर्मा ने मुख्यातिथि का सम्मान किया। अपने संबोधन में सुषमा सिंह ने बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता की बधाई दी। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे रहने की अपील की। सुषमा सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 21,000 रुपये भी प्रदान किए। इस अवसर पर मीना ठाकुर, संजू चौहान और निर्मला सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed