फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cylinders will be available at doorsteps in Nagar Panchayat Chaupal

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत चौपाल में घर द्वार मिलेंगे सिलिंडर

Sun, 22 Jun 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल में अब घरद्वार रसोई गैस का सिलिंडर दिया जाएगा। खबर प्रकाशित होने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग हरकत में आ गया है। हर महीने की 4 और 24 तारीख को उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर रसोई गैस वितरण का आश्वासन दिया है। नगर पंचायत चौपाल में एक वर्ष से गैस एजेंसी संचालक की ओर से घर द्वार सिलिंडर वितरण नहीं किया जा रहा था। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उपभोक्ताओं को मजदूर के जरिये गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने जाना पड़ रहा था। मजदूर को अतिरिक्त 100 रुपये देने पड़ रहे थे। नगर पंचायत चौपाल के उपभोक्ता भी गैस एजेंसी संचालक से पहले की तरह घर द्वार सिलेंडर वितरण की मांग कर रहे थे। गैस एजेंसी प्रभारी चौपाल गौरव पंवार ने कहा कि मजदूरों की कमी के चलते घर द्वार गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। अब नगर पंचायत चौपाल में महीने में दो दिन घर द्वार रसोई गैस की सप्लाई दी जाएगी। एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने रसोई गैस घर द्वार वितरण न होने पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने गैस एजेंसी प्रभारी को नगर पंचायत चौपाल में उपभोक्ताओं को घर द्वार सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने बारें निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed