फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   culture

रामपुर और किन्नौर में ईद की रही धूम

Mon, 12 Aug 2019 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर/किन्नौर। रामपुर में सोमवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों में ईद उल जुहा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। रामपुर स्थित मस्जिद में बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने नमाज अदा कर देश की सलामती की दुआ मांगी। मोहम्मद तनवीर, साहिल, मुश्तकीम, सहजान, मोहम्मद फरमान, दिलशाद, तनवीर, मोहम्मद वाजिद, जावेद, वेदपाल और गुल्लाम ने कहा बकरीद के पर्व पर मस्जिद में नमाज अदा कर देश में अमन और शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं, इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए और उन्हें बांट कर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मोहम्मद तनवीर ने बताया कि बकरीद का दिन फर्ज-ए-कुर्बान का दिन होता है। इस्लाम में गरीबों का खास ध्यान रखने की परंपरा है। इसीलिए बकरीद पर भी गरीबों का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन

वहीं, जनजातीय जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में ईद की धूम रही। किन्नौर में जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और बिहार से रोजी रोटी कमाने के लिए पहुंचे करीब 400 लोगों ने पुलिस ग्राउंड रिकांगपिओ में नमाज अदा की। उत्तर प्रदेश के रामपुर से आए हुए 27 वर्ष मुलाना मुशाहिद हाफिज के नेतृत्व में नमाज की रस्म अदा की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 370 और 35ए धारा को हटाने पर देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर गुलाम अली, श्याम हुसैन, यासिर मलिक, मोहब्बत अशरफ, यासीन हुसैन, अब्दुल कयूम, इमरान खान, शरीफ अहमद, मुख्तयार अहमद, अलादीन, मेराजू और अली अहमद सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed