फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cultural news rampur

Rampur Bushahar News: बटसेरी में फूल्याच पर्व शुरू, ब्रह्मकमल से सजे देवताओं के दरबार

Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं और पुरुषों ने वाद्य यंत्रों की धुनों पर डाली नाटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के आदर्श गांव बटसेरी में शनिवार से पारंपरिक फूल्याच पर्व का शुभारंभ हो गया। तीन दिवसीय ऐतिहासिक पर्व के पहले दिन गांव के इष्ट देवता बद्रीनारायण, विष्णु नारायण और तपो नारायण की उपस्थिति में ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ नाचते गाते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बटसेरी के प्रांगण में पहुंचे। यहां दिनभर किन्नौरी लोक नृत्य कायंग (नाटी) का दौर चलता रहा।

ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक नाटी डालकर पर्व की खुशियों को साझा किया। फूल्याच पर्व क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, देव परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। पर्व के दौरान बटसेरी गांव में पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला और पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर सामूहिक नाटी डाली। ग्रामीणों ने अपने सगे-संबंधियों के साथ खुले आसमान के नीचे सामूहिक भोजन ग्रहण किया। पूरे गांव में आपसी भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। शाम के समय ऊंची पहाड़ियों से विशेष रूप से लाए गए ब्रह्मकमल, रत्नज्योत सहित अन्य बहुमूल्य एवं पवित्र फूलों से देवताओं का शृंगार किया गया। देवता के कारकूनों ने फूल मालाएं अर्पित कर देव परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देवताओं के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


देवता बद्रीनारायण के मोतमीन मनोज नेगी, माथास गोवर्धन सिंह नेगी, पुजारी गंगा सिंह नेगी और माली महावीर सिंह नेगी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी फूल्याच पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रामीण पारंपरिक रीति-रिवाजों और देव संस्कृति का पूरी श्रद्धा के साथ निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed