फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cultural news cultural news

Rampur Bushahar News: पूह में लोसर पर्व धूमधाम से संपन्न

Fri, 03 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
मेले में पुलिस अधीक्षक ने पारंपरिक परिधान में किया नृत्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूह (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। जिले में लोसर पर्व से नए वर्ष का आगाज होता है। समूचे जिले में विभिन्न तिथियों में आयोजित होने वाला यह पर्व पूह खंड में संपन्न होता है। पूह खंड में 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक आयोजित हुए इस पर्व को ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाया।


किन्नौर जिले के पूह खंड में नववर्ष के आगाज में मनाया जा रहा लोसर पर्व शुक्रवार को संपन्न हो गया। 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक लोसर पर्व की धूम रही। ऊपरी किन्नौर के ग्रामीण क्षेत्रों में नववर्ष के आगाज में खुशी में किन्नौरी व्यंजन बनाए जाते हैं। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक एस ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक वेषभूषा पहनकर मुख्यातिथि का स्वागत किया और ग्राम पंचायत प्रधान राजेश कुमार दोर्जे सहित महिला मंडल की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को पारंपरिक वेषभूषा पहनाई और उन्होंने भी पारंपरिक परिधाओं में लोसर पर्व का आनंद उठाया। पूह में लोसर के अंतिम दिन ग्रामीणों ने स्थानीय देवता डबला जी के मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर लोकनृत्य किया। भाजपा पूह मंडल अध्यक्ष दीप ज्योति नेगी ने बताया कि लोसर तीन दिनों तक मनाया जाता है और अंतिम दिन ग्रामीण एकत्रित होकर स्थानीय देवता मंदिर में लोक नृत्य करते हैं। वर्षों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम है। ग्रामीण हर वर्ष इस पर्व का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed